{"_id":"598b5f1b4f1c1b12618b4700","slug":"21502306075-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने भेजे टैक्स बकायादारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने भेजे टैक्स बकायादारों को नोटिस
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
नगरपालिका परिषद ने जल कर और गृहकर जमा नहीं करने वालों को नोटिस जारी किए हैं। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही टैक्स जमा नहीं कराया तो कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका परिषद कांधला क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर काफी समय से हाउस टैक्स और जलकर बकाया चल रहा है। यह धनराशि कई करोड़ रुपये हो गई है। पूर्व में राजनीतिक दबाव के चलते पालिका प्रशासन टैक्स वसूली नहीं कर पा रहा है, जिससे वसूली शत प्रतिशत नहीं हो पा रही थी। अब पालिका में प्रशासक के रूप में अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कार्यभार संभालने के बाद टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए समीक्षा की। मंगलवार को प्रशासक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने जलकर व भवन कर के करोड़ों रुपया बकाया वसूली को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त आदेश दिए थे। वहीं, इसके बाद बकायादारों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए गए हैं।
पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। जिन लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया जाएगा। पूर्व में पेयजल आपूर्ति के 1800 कनेक्शन बकायादारी के कारण ही काटे जा चुके हैं।