फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाकियू ने बीएसए कार्यालय पर किया हंगामा

भाकियू ने बीएसए कार्यालय पर किया हंगामा

Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने बीएसए कार्यालय पर किया हंगामा
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जनपद के सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती बच्चों की पंजीकरण संख्या के अनुसार न होने पर हंगामा प्रदर्शन किया। बीएसए के कार्यालय में न मिलने पर कार्यालय में तालाबंदी कर दी। वहीं, शाम को कार्यकर्ताओं ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपकर बीएसए का ट्रांसफर करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जावेद तोमर के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा कार्यालय पर शिक्षकों की गलत तैनाती को लेकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि जनपद के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती बच्चों के पंजीकरण के हिसाब से नहीं की गई है। जहां बच्चे कम है वहां पर शिक्षक अधिक तैनात है। जहां बच्चे ज्यादा है तो शिक्षक कम है। इस स्कूलों से बच्चों की संख्या कम होती जा रही है। गलत स्थानांतरण के कारण बहुत से सरकारी स्कूल बंद हो चुके तो कुछ बंद होने की कगार पर है। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। बीएसए चंद्रशेखर के कार्यालय पर न मिलने से क्षुब्ध होकर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इसके कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल को ज्ञापन सौंपते हुए बीएसए का तबादला करने की मांग की। इस दौरान विनोद निर्वाल, मास्टर जाहिद, कुलदीप पंवार, ईश्वर फौजी, पुष्पेंद्र निर्वाल, कपिल खाटियान, रामपाल प्रधान, भुट्टू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed