फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2040 workers will conduct panchayat election counting

2040 कर्मी कराएंगे पंचायत चुनाव की मतगणना

Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
2040 workers will conduct panchayat election counting
दो मई को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

बुधवार-बृहस्पतिवार को होगा जवाहर नवोदय विद्यालय में होगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी-
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। मतगणना में 2040 मतगणना कार्मिक लगाए जाएंगे। इन कार्मिकों को 29 और 30 अप्रैल को पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैसवाल के पास जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो सत्रों में होने वाले प्रशिक्षण में सभी ब्लाक के आरओ, एआरओ, एसडीएम व तहसीलदार और सभी मतगणना कार्मिक मौजूद रहेंगे।

26 अप्रैल को हुए मतदान के बाद प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत के सदस्य पद की मतपेटियां ब्लाक मुख्यालयों सुरक्षित रखवा दी गई है। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दो मई को होने वाली मतगणना के लिए सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने कलक्ट्रेट में मतगणना के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सीडीओ ने बताया कि सभी ब्लाक मुख्यालयों में दो मई को मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। 2040 मतदान कार्मिक लगाए जाएंगे। इन सभी को बुधवार और बृहस्पतिवार को पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैसवाल के पास जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुबह दस बजे लेकर डेढ़ बजे तक और दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण चलेगा। प्रशिक्षण में सभी ब्लाक के आरओ, एआरओ, एसडीएम व तहसीलदार और सभी मतगणना कार्मिक मौजूद रहेंगे। एक सत्र में 500 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना में एक सुपर वाइजर और चार गणना सहायक रहेंगे।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी की ड्यूटी नही लगेगी
सीडीओ ने बताया कि मतगणना के लिए महिला कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
मतगणना स्थल के स्थान
ब्लाक मतगणना स्थल
शामली माजरा रोड स्थित बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज शामली।
कांधला चंदन लाल नेशनल इंटर कालेज कांधला।
थानाभवन लाला लाजपत राय इंटर कालेज थानाभवन।
ऊन झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन कालेज झिंझाना।
कैराना पब्लिक इंटर कालेज कैराना।
ब्लाक वार पंचायत और मतदाता
ब्लाक ग्राम पंचायत मतदाता
थानाभवन 50 175486
कैराना 42 140459
शामली 34 123119
ऊन 71 179765
कांधला 33 135827
कुल 230 754656
आंकड़ों में पंचायत चुनाव
पद संख्या प्रत्याशी
प्रधान 230 20325
ग्राम पंचायत सदस्य 3126 2271
बीडीसी सदस्य 464 2548
जिंप सदस्य 19 354
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed