फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   202 vaccine given to health workers

स्वास्थ्यकर्मियों ने पहला टीका लगवाने में नहीं दिखाई रूचि

Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
202 vaccine given to health workers
202 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया टीका
विज्ञापन

शामली। पहले चरण के बचे हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली डोज का टीका लगवाने में रुचि नहीं दिखाई। 14 बूथों पर हुए टीकाकरण का प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष 32.52 प्रतिशत रहा। इसके अलावा तीन बूथ पर 202 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज लगाई गई, जो लक्ष्य का 89.38 प्रतिशत रहा।
कोरोना से बचाव के लिए पिछले महीने 16 जनवरी से वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज का टीका लगाया गया था। पहले दिन तीन बूथ पर 300 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 240 ने टीका लगवाया था। सोमवार को तीन बूथों जिला अस्पताल, सीएचसी कैराना व सीएचसी कुड़ाना पर इन 240 में से 226 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 202 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई है। इसका प्रतिशत 89.38 प्रतिशत रहा है। कुड़ाना सीएचसी पर लक्ष्य का शत-प्रतिशत यानि सभी 68 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

इसके अलावा 14 बूथ पर उन 1433 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिन्हें पहले चरण में टीका नहीं लग पाया था। इन स्वास्थ्यकर्मियों में टीका लगवाने का प्रतिशत कम रहा। सुबह 11 बजे तक सीएचसी शामली में बने बूथ पर कोई टीका नहीं लगा था और शाम तक 125 के सापेक्ष 20 स्वास्थ्यकर्मियों ने ही टीका लगवाया। जिला अस्पताल में एक बूथ पर दोपहर 12 बजे तक मात्र 14 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अनुसार शाम तक 466 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली डोज लगवाई है, जो लक्ष्य के का मात्र 32.52 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जो स्वास्थ्यकर्मी अब भी टीका लगवाने से वंचित है, उन्हें 18 फरवरी को टीका लगवाने का एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी डोज के टीकाकरण की स्थिति
केंद्र- तीन
बूथ- तीन
लक्ष्य- 226
टीके लगे- 202
महिला-126
पुरुष- 76
वॉयल खर्च-21
प्रतिशत- 89.38
पहली डोज के टीकाकरण की स्थिति
केंद्र -9
बूथ- 14
लक्ष्य- 1433
टीके लगे- 466
महिला-336
पुरुष- 130
वॉयल खर्च-49
प्रतिशत- 32.52
--
केेंद्रवार पहली डोज के टीकाकरण की स्थिति
केंद्र - लक्ष्य - टीकाकरण - प्रतिशत
जिला अस्पताल- 250-113 -45.20
सीएचसी कैराना- 193 - 07 - 3.63
सीएचसी कांधला - 175 -68 -38.86
सीएचसी शामली - 125- 20 - 16.00
मां सावित्री अस्पताल- 104- 17 - 16.35
सृष्टि अस्पताल - 125 - 19 - 15.20
सीएचसी कुड़ाना -74 - 19 - 25.68
सीएचसी ऊन - 225 - 114 -50.67
सीएचसी थानाभवन- 162 - 89 - 54.94
केंद्रवार दूसरी डोज के टीकाकरण की स्थिति
जिला अस्पताल - 68- 60 -88.24
सीएचसी कैराना -90 -74 -82.22
सीएचसी कुड़ाना - 68 -68 - 100
गलत डाटा बना टीकाकरण कम होने की वजह
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि अधिकतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का डाटा पोर्टल पर गलत फीड होना सामने आया है। किसी का नाम गलत तो किसी का मोबाइल नंबर गलत है। किसी का आधार कार्ड नंबर गलत पाया गया। इस वजह से स्वास्थ्यकर्मियों की पहली डोज का प्रतिशत कम रहा है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार पोर्टल खुलने पर डाटा ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed