फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आवारा गोवंश की गणना रजिस्टर का सत्यापन करेंगे लेखपाल

आवारा गोवंश की गणना रजिस्टर का सत्यापन करेंगे लेखपाल

Wed, 08 May 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
आवारा गोवंश की गणना रजिस्टर का सत्यापन करेंगे लेखपाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आवारा गोवंश की गणना कर पशुपालन विभाग द्वारा तैयार किए गए रजिस्ट्रर का लेखपाल सत्यापन करेंगे। गोवंश को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान कर रिपोर्ट देंगे, ताकि उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएं। इसके अलावा वीडीओ, ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव को अस्थाई गोवंश स्थल पर पानी, चारा, बिजली तथा सुरक्षा की व्यवस्था सुचारु रूप से करने के निर्देश दिए है।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शामली तहसील के लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जों को हटाने के लिए न्यायालय में मजबूत पैरवी के निर्देश दिए। न्यायालय से पारित मेेें आदेशों के तहत जुर्माना वसूल करने में संग्रह अमीन की मदद करें। न्यायालय के अवैध कब्जे को हटाने के आदेश को मौके पर भूमि से बेदखल की कार्रवाई मजबूती से की जाएं। डीएम ने चारागाहों की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने और दखल दिलाने की कार्रवाई को एसडीएम तथा तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तत्काल पूरी कराएं। चारागाह की खाली भूमि पर आवारा गोवंश के लिए चारा उगाया जाएं। डीएम ने कहा कि कुछ दलाल तहसील, थानों तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में भले लोगों के विरुद्ध झूठी सूचना देकर परेशान करते है। ऐसे लोगों की सूची बनाकर उपलब्ध कराएं ताकि तहसील, थाने तथा सरकारी कार्यालयों में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएं। गांव और शहर के भले लोगों के टेलीफोन नंबर आपके पास होने चाहिए, ताकि किसी भी प्राप्त सूचना की जानकारी ली जा सके। बैठक में एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक लेखपाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed