फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अंडो का खाद्य विभाग की टीम ने नूमना भरा

अंडो का खाद्य विभाग की टीम ने नूमना भरा

Tue, 27 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अंडो  का  खाद्य विभाग की टीम ने  नूमना भरा
सिंथेटिक अंडे के विवाद में दुकानदार-ग्राहक भिड़े
विज्ञापन

थानाभवन। सिंथेटिक अंडे को वापस करने आए दुकानदार व ग्राहकों में विवाद हो गया। ग्राहकों ने खाद्य विभाग को फोन करके मौके पर बुला लिया। टीम ने अंडों का नमूना भरकर जांच को भेज दिए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
सोमवार की सुबह गोगवान जलालपुर निवासी सन्नी थानाभवन मेन बस स्टैंड से अंडे खरीदकर ले गया था। कुछ देर बाद सन्नी इन अंडों को प्लास्टिक का होने का दावा करते हुए वापस करने को कहा। इस पर दुकानदार ने अंडे वापस लेने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। सन्नी ने फोन कर खाद्य विभाग की टीम को सिंथेटिक अंडों की शिकायत करके मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने अंडो का सैंपल भरकर जांच के लिए लैब को भिजवा दिया। सिंथेटिक अंडे की सूचना पर बाजार में दिनभर चर्चा बनी रही। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बाजार में सिंथेटिक तौर पर तैयार किया हुआ अंडा बिक्री के लिए आ रहा है। पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में ठगी करने आए युवक को दबोचा
थानाभवन। प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने के नाम पर महिला से आधार कार्ड व पैसे की मांग करने पर लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि युवक ने मोहल्ला शाह विलायत थानाभवन में उषा देवी के घर पहुंच बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच करने आया है । युवक ने महिला से आधार कार्ड व पैसों की मांग की। शक होने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत कर्मचारी व पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को फर्जी पाया। थाना प्रभारी ने जानकारी देकर बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप
थानाभवन। कस्बे के एक संस्थान में काम करने वाली महिला ने संस्थान के ही एक कर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व ठगी का आरोप लगाया है। क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसे संस्थान में ठेका कर्मी के रूप में नौकरी मिल गई थी। इस दौरान संस्थान में कार्यरत एक कर्मी ने चार साल तक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान युवक ने उससे करीब साढ़े छह लाख रुपये भी ठग लिए। आरोप लगाया कि जब उसने शादी करने को कहा तो उक्त युवक ने साफ इंकार कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी।
बैटरी चोरों को जेल भेजा
थानाभवन। तीन दिन पहले कस्बे से ही बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को माल के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया। शनिवार की रात शाहिद पुत्र इलियास ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके घर के बाहर खड़े छोटे हाथी में से किन्हीं चोरों ने बैटरी को चुरा लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन करते हुए मुखबिर की सूचना पर थानाभवन मुल्लापुर रोड से आस मोहम्मद ,दिलशाद सहित तीन युवकों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने श्रवण निवासी मोर माजरा को श्याम सिंह की शिकायत पर शांतिभंग में जेल भेज दिया

ट्रक लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार
थानाभवन। हरियाणा से ट्रक लेकर फरार ट्रक ड्राइवर को ट्रांसपोर्ट कंपनी की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। ट्रक मालिक ने ड्राइवर पर लाखों रुपये लेकर भाग जाने की शिकायत की। पानीपत निवासी दीपक भारद्वाज ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका ट्रक चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी करनाल पर भाड़े के लिए लगा हुआ है, जिसे चंदेनामाल निवासी ललित कुछ दिन पहले यमुनानगर से भाड़ा लेकर महाराष्ट्र के लिए गया था। ललित ट्रक को महाराष्ट्र छोड़कर वहां से भाड़े के एक लाख आठ हजार लेकर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed