{"_id":"5b902c69867a557ead23d6c5","slug":"201536175209-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को घेरा, गलत बिजली बिल आने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को घेरा, गलत बिजली बिल आने का किया विरोध
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गलत बिजली के बिल भेजने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण मंडल के करमूखेड़ी बिजलीघर पर पहुंचकर एसई का घेराव किया। ज्ञापन देकर बिजली समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की।
बुधवार को जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता करमूखेड़ी स्थित विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर पहुंचे। जहां अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर का घेरा करते हुए प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। बताया कि विद्युत वितरण मंडल शामली के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिल हरमाह पांच प्रतिशत से लेकर दस प्रतिशत तक अधीनस्थ कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गलत आ रहे हैं। जिससे बिजली उपभोक्ताओं को संशोधित कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीटर बदलते समय उपभोक्ताओं को उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों का चेकिंग के नाम उत्पीड़न बंद करने, विद्युत मीटर बदलने लोड के नाम पर उत्पीड़न रोके जाने की मांग की।
ज्ञापन में परिवर्तकों के खुले चबूतरों की चारदीवारी बनवाने, थानाभवन के कादरपुुुर व सोहजनी गांव की बिजली आपूर्ति के लिए दो परिवर्तक रखे हुए है। दूसरे छोर पर नए परिवर्तक की व्यवस्था करने हसनपुर लुहारी गांव में सत्संग भवन के सामने खेतों में खड़ी लटकी लाइन को ठीक कराने करी मांग की है। मौके पर प्रवीण तरार, ठाकुर लाखन सिंह, राजपाल सिंह, अशोक जैन, संजय सिंह, लोकेश राणा, ओमवीर उपाध्याय, डॉ. राजीव कुमार वशिष्ठ, मुकेश कुमार, समेदीन, रणवीर संजय कुमार, नगेंद्र कुमार शामिल रहे।