{"_id":"5b6f21df4f1c1bf5258b46ae","slug":"201534009823-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से वंचित परिषदीय स्कूल अब सौर उर्जा से होंगे रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से वंचित परिषदीय स्कूल अब सौर उर्जा से होंगे रोशन
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल अब सौर ऊर्जा से होंगे रोशन
शामली।
अब बिजली कनेक्शन से वंचित परिषदीय स्कूल सौर ऊर्जा से रोशन हो सकेंगे। यह कार्य चौथे वित्त आयोग की धनराशि से कराया जाएगा। इसको लेकर शासन ने शिक्षा विभाग और पंचायत राज विभाग को संयुक्त सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 750 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हैं, जिनमें काफी स्कूलों में अभी बिजली कनेक्शन नहीं है। अब शासन ने बिजली से वंचित परिषदीय स्कूलों को भी रोशन करने का निर्णय लिया है। इनका पता करने के लिए पहले सर्वे किया जाएगा। यह सर्वे हर ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत के संयुक्त पर्यवेक्षण में किया जाएगा। इसके बाद जिन विद्यालयों में सुगमता से बिजली पहुंच सकती है, उनमें बिजली कनेक्शन कराएं जाएंगे। जहां आसानी से बिजली कनेक्शन नहीं हो सकते और अधिक खर्च आने की संभावना है, वहां सौर ऊर्जा से पंखे और लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है।