फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया
शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपाइयों ने सपा कार्यालय में केक काटा। इस मौके पर सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन

रविवार को मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित सपा के जिला कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 46वें जन्मदिन पर उनके चित्र पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाई। इस मौके पर केक काटकर लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की कामना की। बाद में शामली सीएचसी पर मरीजों को फल वितरित किए। मौके पर सपा के जिला सदस्य प्रभारी डॉ. सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, नासिर अली, विजय कौशिक, जावेद जंग, उमेश प्रधान, अनुज जावला, संजय उपाध्याय, रीना उपाध्याय, राजकुमार यादव, मोहित वर्मा, अनिल सिंह, जबरदीन, मांगेराम किवाना, सचिन राणा, अब्दुल दिलदार, संजय राणा, शरीफ अहमद, रवि बालियान, पाल सिंह, सत्यपाल कश्यप, वेदपाल सिंह, ओमपाल सैनी, राशिद चौहान, डॉ. सतपाल कश्यप, महबूब राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा की बैठक में उठे जनसमस्याओं के मुद्दे
शामली। सपा की मासिक बैठक में पावर लूम बुनकरों, कोरी समाज की समस्याओं, कैैराना-ऊन ब्लाक के छह गांवों की शामली ब्लाक में शामिल करने के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय में मासिक बैठक हुई। जिसमें कैराना के सालिम अंसारी ने बुनकरों की समस्याओं को अवगत कराया। कहा कि डीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक जिलास्तर तक पावरलूम बुनकरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने सपा से आंदोलन के लिए समर्थन मांगा है। सपा के जिला सदस्यता प्रभारी डॉ. सुधीर पंवार ने पावर लूम बुनकरों को सहयोग करने के लिए संजय उपाध्याय, अनुज जावला को नामित किया है। कोरी समाज के अनुुुसूचित जाति के प्रमाण पत्र के संबंध में सुभाष कोरी के नेतृत्व में समस्या समाधान के लिए डीएम के समक्ष उठाने के सुझाव दिया।

बैठक में सपा सरकार में छह गांव कसेरवा खुर्द, टिटौली, मुंडेट, बधेव व मालैंडी को कैैैराना व ऊन ब्लाक से हटाकर शामली ब्लाक गांव में जोड़ने वाले कैबिनेट के फैसले को लागू कराने के लिए डीएम को ज्ञापन देने के लिए कपिल कुमार, विकेंद्र, जबरदीन, मधु देशवाल को नामित किया गया है। बूथ लेविल अधिकारी गांव में काम कर रहे है, अथवा नही इस संबंध में प्रधान शरीफ अहमद, आबाद, भूपेंद्र सिंह, उमेश कुमार डीएम को इस संबंध में ज्ञापन देंगे। जिला सदस्य प्रभारी डॉ. सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने सपा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में सपा के जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed