{"_id":"5b16d4ef4f1c1b9e6e8b66e0","slug":"201528222959-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठा श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठा श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा पर झूमे श्रद्धालु
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दूसरे दिन सुंदर कांड पाठ और सुंदर झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह दुकानदारों व व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मंगलवार सुबह आठ बजे नौकुआं रोड स्थित श्री बाबा दयाल दास मंदिर में श्री बालाजी शोभायात्रा सेवा समिति की ओर मां शाकंभरी देवी शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी सिद्ध भैरवतंत्राचार्य मुजफ्फरनगर बालाजी धाम के संस्थापक चंद्र किरण महाराज व पंकज जिंदल के सानिध्य में भव्य दरबार सजाया गया। इस मौके पर 108 दीप प्रज्वलित करके सवा क्विंटल का प्रसाद का लड्डू अर्पित किया गया। सुंदरकांड पाठ के मुख्य यजमान के रूप में विजय संगल मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, विजय कौशिक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। दोपहर दो बजे श्री बालाजी शोभायात्रा सेवा समिति की ओर से श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा मदिर परिसर से शुरू होकर फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधीचौक, शिवचौक, धीमानपुरा से रेलवे रोड, तालाब रोड, मिल रोड, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड से नौकुआं रोड मंदिर परिसर में समाप्त हुई।
शहर के मुख्य बाजारों में शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। दर्जनों बैंड बाजों और झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह दुकानदारों व व्यापारियों द्वारा कड़ी चावल, ठंडे पेयजल की व्यवस्थाएं की गई। श्री बालाजी शोभायात्रा में समिति के अनिल संगल, ओमवीर राठी, विजय संगल, रविंद्र कुच्छल, नवीन संगल, राजीव सुनील गुप्ता, सजीव कश्यप, मोहित संगल, जतिन संगल, बाल विक्रम कौशिक, पूनम अंतत, संजय जैन, दिनेश सराफ, राम कुच्छल, सचिन वर्मा, शुभम गोयल, अंकित, रविकांत वर्मा, अंकुर गोयल, सपन मित्तल, सोनू, प्रदीप कश्यप, विनीत नामदेव संदीप गर्ग रहे।