{"_id":"5b05bc324f1c1bda408b778d","slug":"201527102514-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीतू निर्वाल ने असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन सूची में पाया पांचवा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीतू निर्वाल ने असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन सूची में पाया पांचवा स्थान
Updated Thu, 24 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीतू निर्वाल ने असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन सूची में पाया पांचवां स्थान
शामली। शामली की रीतू निर्वाल का शिक्षाशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। जिसमें उन्होंने परिणाम सूची में पांचवां स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। छात्रा के परिवार में खुशी की लहर है।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने वर्ष 2014 में शिक्षाशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 39 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसकी परीक्षा जनवरी 2015 में हुई थी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 7 मई से 21 मई तक इलाहाबाद में साक्षात्कार परीक्षा हुई, जिसका अंतिम परिणाम यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा 22 मई को घोषित कर दिया गया। शामली रेलपार कॉलोनी की रीतू निर्वाल पुत्री महक सिंह ने 39 की चयन परिणाम सूची में अच्छे अंक प्राप्त करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्रा होते हुए भी सामान्य वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त कर जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया। चयनित छात्रा ने बताया कि उनकी छोटी बहन रश्मि चौधरी भी जूनियर हाईस्कूल बनत में शिक्षिका है। उनकी माता प्रवेश निर्वाल का सपना पहले से ही दोनों बहनों को शिक्षिका बनाने का रहा है।