फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रेलवे कर्मचारियों का 72 घंटे का क्रमिक अनशन शामली रेलवे स्टेशन पर हुआ समाप्त

रेलवे कर्मचारियों का 72 घंटे का क्रमिक अनशन शामली रेलवे स्टेशन पर हुआ समाप्त

Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों का 72 घंटे का क्रमिक अनशन शामली रेलवे स्टेशन पर हुआ समाप्त
रेलवे कर्मचारियों का अनशन समाप्त
विज्ञापन

शामली। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडेरशन के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन दिल्ली मंडल की ओर से 72 घंटे का रेलवे कर्मचारियों का क्रमिक अनशन आज शामली रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुआ। क्रमिक अनशन के दौरान रेलवे कर्मचारी रामनाथ बाबू की हालत बिगड गई। रेलवे अस्पताल से डाक्टर की टीम को धरनास्थल पर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया।
आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन दिल्ली मंडल की ओर से 72 घंटे का क्रमिक अनशन मंगलवार- बुधवार को बड़ौत मे जारी रहा। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नादर्न रेलवे मेन्स यूनियन दिल्ली मंडल का क्रमिक अनशन शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह दस बजे प्रारंभ हुआ। शाम पांच बजे तक क्रमिक अनशन समाप्त हुआ। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन दिल्ली मंडल के अध्यक्ष टीआर यादव की अध्यक्षता में चले क्रमिक अनशन पर पुरानी पेंशन बहाली, खाली पदों को भरने व न्यूनतम वेतन में वृद्धि किए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। क्रमिक अनशन पर परवेंद्र मलिक, केपी मलिक, महावीर मलिक, ब्रजेश डैनी, प्रदीप कुमार, रुकमेश मलिक, शिवम तोमर, अमित कुमार, प्रशांत, रामनाथ, वकील, इमरान, ऋषिराज मीणा, पीआर मीणा, महावीर, इस्लाम, रविराणा मौजूद रहे। क्रमिक अनशन पर रेलवे कर्मचारी रामनाथ बाबू की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उनका शामली रेलवे अस्पताल के डॉक्टर को बुलाकर स्वास्थ्य की जांच कराई गई।
विज्ञापन

अटेवा पेंशन बचाओ ने दिया समर्थन
शामली। बृहस्पतिवार को शामली रेलवे स्टेशन पर आल इंडिया रेलवे मेस फेडरेशन के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन दिल्ली मंडल की ओर से 72 घंटे का रेलवे कर्मचारियों का क्रमिक अनशन पर आल टीचर्स इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन, अटेवा पेेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के जिला संयोजक नवनीत कुमार ने अपने समर्थकों समेत पहुंचकर समर्थन किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता विजय पांडे ने कहा कि जब सांसद, विधायक मंत्री पुरानी पेंशन, पारिवारिक पेंशन का हकदार हो सकता है, तो 60-62 साल तक सरकार की सेवा करने वाला शिक्षक कर्मचारी क्यों नही। क्रमिक अनशन पर अटेवा पेेंशन बचाओ मंच के ब्लाक महामंत्री विकास वर्मा आदि के साथ कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed