फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इस बार सामान्य वर्ग के बच्चों को पहले मिलेंगी यूनिफॉर्म

इस बार सामान्य वर्ग के बच्चों को पहले मिलेंगी यूनिफॉर्म

Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
इस बार सामान्य वर्ग के बच्चों को पहले मिलेंगी यूनिफॉर्म
इस बार सामान्य वर्ग के बच्चों को पहले मिलेगी यूनिफॉर्म
विज्ञापन

शामली। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को इस बार देेेरी से यूनिफॉर्म नहीं मिलेगी। इस बार सबसे पहले यूनिफॉर्म का पैसा सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए भेजा गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले ही 30 लाख रुपये जनपद में भेज दिया है। इसके बाद कार्यालय से सभी प्रधानाध्यापकों के खातों में भेजना प्रारंभ कर दिया गया है। जल्द ही प्रधानाध्यापक भी बच्चों की नाप कराकर सिलाई के लिए ऑडर देते हुए यूनिफॉर्म तैयार करा देंगे।
अभी तक परिषदीय स्कूलों में सबसे पहले छात्राओं, एससी-एसटी और बीपीएल के बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए सबसे पहले पैसा भेजा जाता था। इसके बाद ही सामान्य वर्ग के बच्चों की यूनिफॉर्म का पैसा विभाग भेजता आया है। अबकी बार सबसे पहले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं की यूनिफॉर्म के लिए पैसा भेजा गया है। 400 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से पैसा आया है। एक बच्चे को दो जोड़ी यूनिफॉर्म दी जानी है। इसके बाद सभी प्रधानाध्यापक बच्चों की माप कराते हुए जल्द ही यूनिफॉर्म सिलाई के लिए आर्डर करा देंगे।
विज्ञापन

कक्षा 6 से 8 के बच्चों को जल्द मिलेगा पाठ्यक्रम
पूर्व वर्ष में सरकारी स्कूलों में बच्चों आधा सत्र बीत जाने के बाद पाठ्यक्रम मिलता आया है, लेकिन इस बार कुछ जल्द ही बच्चों को पाठ्यक्रम मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि उच्च प्राथमिक स्कूलों के कक्षा 6 से 8 तक बच्चों की किताबों के लिए बीएसए ने क्रय आदेश दे दिया है। गर्मी का अवकाश घोषित होने से पहले ही बच्चों को पाठ्यक्रम उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्जन-
इस बार शासन ने पहले सामान्य वर्ग के बच्चों की यूनिफॉर्म का पैसा भेजा है। जिसे स्कूलों के खातों में डाला जा रहा है। जल्द ही यूनिफॉर्म तैयार करा दी जाएगी। वहीं, उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों की किताबों के लिए क्रय आदेश कर दिया है। स्कूल बंद होने से पहले ही किताब उपलब्ध करा दी जाएगी। भारत भूषण त्यागी : बीएसए कार्य प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed