फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हिंड रेलवे स्टेशन पर सवारियों ने जमकर किया हंगामा

हिंड रेलवे स्टेशन पर सवारियों ने जमकर किया हंगामा

Thu, 22 Mar 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
हिंड रेलवे स्टेशन पर सवारियों ने जमकर किया हंगामा
हिंड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

शामली। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को हिंड रेलवे स्टेशन पर रोक दिए जाने से गुस्साए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस के साथ मिलान होता था। बृहस्पतिवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लेट होने से यह पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर से देेेेर में चलने से हिंड पहुंची। वहां रोक कर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन के लिए मिलान के लिए इंतजार किया जा रहा था। इस बात पर यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा। यात्रियों ने रात्रि आठ बजे हिंड रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। ट्रेन में सफर कर रहे सहारनपुर के जहानखेड़ा निवासी अंकित ने बताया कि यात्रियों द्वारा हिंड रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया गया, बाद में काफी देर बाद यात्रियों को समझाबुझाकर ट्रेन को शामली की ओर रवाना किया गया।

जलालाबाद के निकट रेलवे ट्रैक धंसा
जलालाबाद। कस्बे के गंगोह रोड रेलवे फाटक को बंद कर रेलवे कर्मचारियों द्वारा नीचे धंसे रेलवे लाईन की मरम्मत की गई। मरम्मत के दौरान जलालाबाद-गंगोह मार्ग पर आने -जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रैक की मरम्मत के बाद वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेलवे के गेटमेन गोपाल मल्हा ने बताया कि रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक कई दिनो से नीचे की ओर दब जाने के कारण हादसा होने की संभावना बनी थी। रेलवे ट्रैक की धंसने की सूचना पर रेलवे कर्मचारी मोमिन मिस्त्री, सौरभ कुमार, संदीप कुमार ,अनिल कुमार, आदि ने मौके पर पहुंच कर घंटो बाद, रेलवे लाईन को ठीक किया गया। मरम्मत के दौरान गंगोह से जलालाबाद व जलालाबाद से गंगोह जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मरम्मत के बाद वाहनों को निकाला गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। शामली में सेक्शन इंजीनियर अतुल जिंदल ने रेलवे ट्रैक धसने के मामले जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed