{"_id":"5a8c687e4f1c1bc83b8b7ed1","slug":"201519151230-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े प्रेस करने का दस रुपये शुल्क, दस की लगा दी जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े प्रेस करने का दस रुपये शुल्क, दस की लगा दी जीएसटी
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस कराने पर दस रुपये जीएसटी वसूला
झिंझाना(शामली)। एक पीड़ित व्यक्ति ने कपड़ों पर प्रेस करने का चार्ज दस रुपये पर दस रुपये जीएसटी के वसूले जाने पर वाणिज्य विभाग के कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को धर्मवीर सरोहा ने थाना झिंझाना व डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, एसपी व सीओ कैराना को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया की कस्बे के लॉंड्री संचालक ने उससे कुर्ता पायजामा पर प्रेस करने के नाम पर 20 रुपये वसूले हैं। धर्मवीर ने इसका कारण संचालक से पूछा, तो उसने बताया की 10 रुपये प्रेस करने व 10 रुपये जीएसटी चार्ज लिया गया है। इस पर ग्राहक ने इसका पक्का बिल मांग लिया, लेकिन लॉंड्री संचालक ने इससे मना कर दिया। इसके बाद धर्मवीर सरोहा ने अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है।
शराब के साथ पकड़ा
शामली। कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला गोशाला रोड पर एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से विक्की नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार उसके पास से तीस पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।