{"_id":"5a6cd0d84f1c1b82268b694f","slug":"201517080792-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
शनिवार को सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार और जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया। दोपहर करीब दो बजे के बाद अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। आलू की खरीद व्यवस्था न होने के कारण किसानों को आलू सड़कों पर फेंकना पड़ रहा है। धान की खरीद बिचौलियों से हो रही है, जिसमें किसान पिस रहा है। प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ दी है। वहीं, किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, विनोद मलिक, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, असलम प्रमुख, नासिर अली, मतलूब प्रधान, रामपाल एलम, राशिद अली चौहान, उमेश प्रधान, अनुज जावला, संजय उपाध्याय, राशिद पहलवान, सत्यांशु वर्मा, देवेंद्र वालिया, प्रदीप चौधरी, सचिन राणा, पाल सिंह, जबरदीन, नरेंद्र प्रधान, संजय राणा और मास्टर आबाद आदि मौजूद रहे।