{"_id":"5a6782524f1c1b82268b5f33","slug":"201516733010-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 करोड़ के बकाया भुगतान के आश्वासन पर किसानों का धरना हुआ समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 करोड़ के बकाया भुगतान के आश्वासन पर किसानों का धरना हुआ समाप्त
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में किसानों ने शामली चीनी मिल में यूनिट हेड के कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। घंटों चले धरने पर चीनी मिल के अधिकारियों ने सात दिन के 13 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना भुुगतान के आश्वासन पर किसानों ने अपना बेमियादी धरना समाप्त कर दिया।
मंगलवार सुबह 11 बजे बूंदाबांदी व खराब मौसम के बावजूद भाकियू नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में किसानों ने शामली चीनी मिल के यूनिट हेड आर बी खोखर के कार्यालय पर पहुंचकर बेमियादी धरना श़ुरू कर दिया। शामली मिल के यूनिट हेड आरबी खोखर के बाहर होने पर मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया व अतिरिक्त महाप्रबंधक नरेश कुमार व प्रबंधक कर्णपाल सिंह और सुरक्षा अधिकारी आरके गुप्ता मौके पर पहुंचे। किसानों ने डीसीओ डॉक्टर अनिल भारती को मौके पर बुलवाकर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग की। भाकियू नेता विनोद निर्वाल ने कहा कि शामली चीनी मिल ने पिछले 15 नवंबर तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किया है। गत 15 नवंबर से लेकर 22 जनवरी तक शामली मिल पर किसानों का 120 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान है। विद्युत निगम किसानों पर बकाया बिजली बिल नहीं दिए जाने से कनेक्शन काटकर मुकदमे दर्ज कराना शुरू कर दिया है। किसानों पर 150 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। किसानों का सारा बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। किसानों का धरना शांतिपूर्वक चलेगा। किसान पेराई को प्रभावित करेंगे। मिल के अफसर किसानों को मनाने में जुट रहे। किसान धरना जारी करने पर अडिग रहे।
डीसीओ डॉक्टर अनिल भारती के निर्देश पर शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने मिल के यूनिट हेड आरबी खोखर से बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने के लिए वार्ता की। शाम चार बजे तक किसानों का धरना चलता रहा। चीनी मिल के अधिकारियों और किसानों के बीच डीसीओ की मौजूदगी में वार्ता हुई। मिल के अधिकारियों ने 15 नवंबर के बाद एक सप्ताह का 13 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान की एडवाइस दिए जाने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने अपना बेमियादी धरना समाप्त किए जाने की घोषणा की। गन्ना किसानों के धरने में उदयवीर सिंह बनत, विजय कुमार, हरेंद्र कुमार ,सुधीर कुमार, वीरसेन, ओमपाल सिंह, धर्मपाल, बाबूराम, संजय कुमार, कुलदीप, क्यूब, जगमाल, ओमपाल, सुखवीर सिंह, हरवीर सिंह, जयवीर, करमपाल, विमलेश, मुनेश, सुमन, पूजा, ममता, रिहाना आदि महिलाएं सैकड़ों किसान शामिल रहे। धरने की अध्यक्षता लांक थांबेदार राजवीर सिंह ने की। शाम जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने बताया कि शामली मिल के बडे़ अधिकारी बाहर होने से उन्हें 13 करोड़ रुपये की बकाया गन्ना भुगतान की एडवाइस नहीं मिली है। बुधवार को बकाया भुगतान का चेक प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भुगतान मे देरी हो रही है। उनका कहना है कि चीनी मंदी होने पर उठान न होना दूसरा कारण है। फिर भी शामली मिल पर बकाया गन्ना भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
किसानों के धरने में महिला की हालत बिगड़ी
फोटो समाचार
शामली। भाकियू के चल रहे धरने में टिटौली की एक महिला किसान रिहाना की छाती में दर्द होने से हालत बिगड़ गई। शामली सीएचसी से सीएमओ राजकुमार के निर्देश पर डाक्टरों की टीम ने धरना स्थल पर पहुंच कर महिला की जांच कराकर उसे एंबुलेेंस से गांव टिटौली भिजवाया गया।
इंद्रपाल सिंह पांचाल