{"_id":"5a1ef8894f1c1b69678befee","slug":"201511979145-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थलों पर टीयर गैस के साथ मौजूद रहेगी खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थलों पर टीयर गैस के साथ मौजूद रहेगी खाकी
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना स्थलों पर टीयर गैस के साथ मौजूद रहेगी खाकी
शामली।निकाय चुनाव मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेेेखा तैयार कर ली गई है। एसपी के आदेश पर तीनों मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई गई है। पैरामिलट्री की तैनाती के साथ ही पुलिस की एक टीम टीयर गैस के साथ मौजूद रहेगी।
निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा द्वारा दस निकायों की मतगणना के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम कराने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। शामली की नवीन मंडी में प्रवेश पर एक इंस्पेक्टर, दो एसआई, दो एचसीपी दस कांस्टेबल और चार महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। नवीन मंडी के दूसरे गेट पुलिस लाइन की ओर एक एसआई, एक एचसीपी तथा पांच कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। यही नहीं सेंट आरसी की ओर से तीसरे गेट की ओर एक एसआई, एक एचसीपी और पांच कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी गई है। शामली नवीन मंडी के पास दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिन पर भी दो-दो कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा मंडी से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर दोनों ओर भैंसवाल तिराहे के पास बैरियर लगाया गया है तथा दूसरा बैरियर ब्लॉक तिराहे लगाए गए है।
सुरक्षा फोर्स अलग से
मतगणना स्थल पर अध्यक्ष पद की टेबल पर गिनती के दौरान अलग से फोर्स की तैनाती की गई है। इसकी अध्यक्ष पद की टेबलों की सुरक्षा व्यवस्था एक इंस्पेक्टर दो हेड कांस्टेबल, दो सब इंस्पेक्टर और 15 कांस्टेबल के भरोसे रहेगी। जबकि सदस्य पद की टेबलों की सुरक्षा में भी इंस्पेक्टर, दो एसआई, दो हैड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबल लगाए गए हैं। इसी तरह सभी नगर पंचायतों ओर नगर निकायों की मतगणना टेबलों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीनों मतगणना स्थलों के मुख्य प्रवेश द्वारा बराबर फोर्स लगाई गई है। इसके साथ ही सभी जगह एक-एक सेक्शन पैरामिलट्री फोर्स की तैनाती के साथ ही एक-एक सेक्शन पुलिस फोर्स टीयर गैस से लैस की गई है। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी बरती जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तत्काल की जाएगी।