{"_id":"59c7fe5d4f1c1b8a688b6633","slug":"201506279005-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में 10 हजार 145 किसानों को मिलेगा फसल ऋण माफी योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में 10 हजार 145 किसानों को मिलेगा फसल ऋण माफी योजना का लाभ
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
दूसरे चरण में जिले के 10145 किसानों को फसल ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। अगले माह बेसिक शिक्षामंत्री अनुपमा जायसवाल एक समारोह में किसानों को प्रमाण पत्र बाटेंगी।
जिले के 58 हजार किसानों को फसल ऋण मोचन योजना में शामिल किया गया है। पहले चरण में 11 सितंबर को भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर 7,397 किसानों को 56,7865695 रुपये ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए थे। एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव बहादुर सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के किसानों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। दूसरे चरण में 10145 किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जाने हैं। डीएम जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल से कार्यक्रम लेकर कार्यक्रम की तिथि निर्धारित करेंगे। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वह शीघ्र अपने खाते आधार कार्ड खाते से लिंक करा लें।