{"_id":"59b198c94f1c1bfa7f8b4d05","slug":"201504811209-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने मांगो को लेकर ईओ को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने मांगो को लेकर ईओ को दिया ज्ञापन
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ को दिया ज्ञापन
गढीपुख्ता(शामली)। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में कार्यरत कर्मचारियों ने स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत ईओ रवि यादव को ज्ञापन दिया। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में कार्यरत कर्मचारी तीन तरह की श्रेणी में कार्य कर रहे है, जो कि नियमित संविदा, कार्यदायी संस्था व ठेकेदारी प्रथा में काम करते है। संगठन के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र पाल व महामंत्री ने निकायों में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, चिकित्सा सुविधा, वेतन फंड, पेंशन, बीमा, कर्मचारी को पदोन्नति, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए ईएसआई, जीपीएफ सहित श्रम कानून का पालन निकायों द्वारा कराने की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र, बिजेंद्र, संजय, रविंद्र, सुनील, मोनू, सोनू, बेबी, आशा, सारिका आदि मौजूद रहे।