{"_id":"598618f74f1c1b91778b4620","slug":"201501960439-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ से शामली- बड़ौत के उद्यमी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ से शामली- बड़ौत के उद्यमी मिले
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
शामली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य के नेतृत्व में शामली-बड़ौत के उद्यमी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर रिम-धुरे- कृषि यंत्रों में जीएसटी स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की है। उद्यमी इस संबंध में खादी ग्रामोद्योग विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को अवगत करा चुके है। उद्यमियों ने बताया कि कृषि यंत्रों पर जीएसटी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। गृह मंत्री राजनाथ ने उद्यमियों को आश्वास्त किया कि वह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर कृषि यंत्रों पर जीएसटी की स्थिति स्पष्ट कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दिनेश धीमान, बड़ौत के अमरजैन आदि मौजूद रहे।
सहायक आयुक्त स्टांप ने संभाला कार्यभार
शामली। लखनऊ से तबादले में आए सहायक आयुक्त स्टांप धर्मराज सिंह ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सहायक आयुक्त (स्टांप) ने उपनिबंधक सहायक आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों- कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उपनिबंधक अमित कुमार मौजूद रहे।