{"_id":"5971056a4f1c1bd1408b45ed","slug":"201500579178-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड टूटकर गिरने पर बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड टूटकर गिरने पर बाइक सवार दो युवक घायल
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला(शामली)।
गंगेरू मार्ग पर पेड़ गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद मेरठ के थाना कंकरखेड़ा निवासी रोहित (22) पड़ोसी संजय के साथ कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में रिश्तेदारी में आया था। बृहस्पतिवार को दोनों बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह कांधला-गंगेरू मार्ग पर पहुंचे तो पडे़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सक ने दोनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने घायल युवकों के परिजनों को फोन से दी है।