{"_id":"59666c6c4f1c1b880f8b47b8","slug":"201499884652-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
घायल श्रमिक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
कांधला। एक सप्ताह पूर्व निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा है।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी भूरा और जनपद बागपत के थाना छपरौली निवासी सोनू ठेकेदार हैं। परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व ठेकेदार भूरा और गांव का ही हासिम बागपत के गांव बोहडडा में मकान निर्माण के लिए ले गए थे। वहां लेंटर गिर जाने के कारण भूरा उसके नीचे दब गया था। गंभीर रूप से घायल भूरा को बड़ौत के एक निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। भूरा के परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। शाम को उसका शव गंगेरू लाया गया, जिसके बाद शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।