{"_id":"595d31f14f1c1b230c8b4594","slug":"201499279857-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण अभियान का एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण अभियान का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने किया निरीक्षण
कैराना। पालिका ने अतिक्रमण हटवाकर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया। कार्य को लेकर एसडीएम ने मुख्यमार्ग का निरीक्षण किया तथा पालिका कर्मियों को कांवड़ यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हो रहे अतिक्रमण के चलते वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रहती हैं। सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। पांच दिन से पालिका प्रशासन द्वारा सड़क पर डिवाइडर का कार्य शुरू कर रखा है। प्रशासन ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित छड़ियान बस स्टैंड के पास सड़क पर प्रशासन ने कई दुकानों व मकानों को तोड़ कर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। एसडीएम कैराना विजय प्रकाश तिवारी एवं तहसीलदार ने भी पालिका द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा के शुरू होने से पूर्व ही कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।