फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नाला साफ करने वाले ठेका सफाईकर्मियों का नहीं किया भुगतान

नाला साफ करने वाले ठेका सफाईकर्मियों का नहीं किया भुगतान

Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
नाला साफ करने वाले ठेका सफाईकर्मियों का नहीं किया भुगतान
कांधला।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कांधला द्वारा नाला सफाई का कार्य कराने के बाद भी ठेका सफाई कर्मियों का पारिश्रमिक नहीं दिया गया। इस पर सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और पालिका परिसर में हंगामा किया।
नगर पालिका परिषद कांधला ने बरसात से पूर्व नगर में नालों की सफाई कराने का ठेका छोड़ा था। जिसमें ठेके पर 18 सफाई कर्मचारियों ने नालों की सफाई का कार्य किया था। सफाई कर्मचारियों के अनुसार कार्य पूरा होने के कई दिन बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों का पैसा नहीं दिया गया है। इस विषय पर कई बार कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन व अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा से भुगतान दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। मंगलवार को भी सभी 18 कर्मचारी अपने भुगतान के लिये नगर पालिका परिषद के मुख्य लिपिक अकरम अंसारी से मिले।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसे लेकर आक्रोशित ठेका सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए भुगतान किए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि भुगतान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। मौके पर बोबी, संदीप, राहुल, रवि, मुकुल, विशाल, पोपट, मनीष, धीरज, रामफल आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed