{"_id":"59496bb64f1c1bbc468b4842","slug":"201497983926-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई लेते हुए महिला की क्लीनिक पर मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाई लेते हुए महिला की क्लीनिक पर मौत, हंगामा
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
पूर्वी यमुना नहर स्थित क्लीनिक पर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। जिम्मेदार लोगों के समझाने पर परिजन क्लीनिक से शव को घर ले गए। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मौहल्ला खैल निवासी महिला शबनम काफी समय से बीमार चल रही थी। कस्बे के पूर्वी यमुना नहर स्थित एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर महिला का उपचार चल रहा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम से महिला की हालत खराब थी। महिला अपने परिजनों के साथ दवा लेने के लिए उक्त डॉक्टर के पास पहुंची। क्लीनिक पर ही महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। डाक्टर ने महिला की सेहत की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पर परिजनों में नाराजगी फैल गई। बाद में परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए तथा हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। परिजन शव को घर ले आए। गमगीन माहौल में महिला के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।