फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   20 thousand consumers of the city will face power cuts of 4 hours daily for 5 days

Shamli News: शहर के 20 हजार उपभोक्ताओं की 5 दिन रोजाना 4 घंटे रहेगी कटौती

Wed, 16 Apr 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
20 thousand consumers of the city will face power cuts of 4 hours daily for 5 days

विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर शहर के आवास विकास बिजलीघर में तकनीकी कार्य होगा। इस कारण 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बिजलीघर की सुबह छह बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति के लिए आवास विकास और बुखारा बिजलीघर है। दोनों बिजलीघरों से सभी श्रेणी के करीब 41 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। नया बिजलीघर नहीं बनने के कारण दोनों बिजलीघरों पर उपभोक्ताओं का बहुत भार है। ओवर लोडिंग को कम करने के लिए शहर की नई आबादी वाले क्षेत्र का एक फीडर बकली बिजलीघर से जोड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर न फुंके। इसके लिए वितरत ट्रांसफार्मरों पर पोटेक्शन यूनिट अर्थात फ्यूज बॉक्स लगाए जा रहे हैं। वहीं बिजलीघरों पर भी तकनीकी कार्य किया जा रहा है। आवास विकास बिजलीघर पांच दिन बंद होने से मिर्दगान, चाहशीरी, आवास विकास, शीलकुंज, बीआईपी कालोनी, सुंदर नगर, मिर्दगान, आधी सिविल लाइन, कलक्ट्रेट क्षेत्र, साकेत, ब्रह्मान नगर आदि कालोनी के करीब 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

आवास विकास बिजलीघर पर तकनीकी कार्य के चलते 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रोजाना सुबह छह बजे से 10 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से विकास कार्य सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओंमकार शर्मा, एसडीओ सदर बिजनौर डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed