{"_id":"5907851d4f1c1bcc34442054","slug":"20-percent-wheat-procurement-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 20 प्रतिशत ही गेहूं की हो पाई खरीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 20 प्रतिशत ही गेहूं की हो पाई खरीद
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
farmer
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में 21 खरीद केंद्रों पर 20 दिनों में मात्र 38,191 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। प्रतिदिन खरीद केंद्रों पर ढाई हजार क्विंटल गेहूं की आमद का औसत माना जा रहा है।
जिले में कुल 21 खरीद केंद्र गेहूं के खोले गए हैं, जिनमें पीसीएफ के 16 व खाद्य विभाग के चार व भारतीय खाद्य निगम का एक खरीद केंद्र शामिल है। खरीद केंद्रों पर 2500 क्विंटल गेहूं का बिक्री का औसत आ रहा है। शामली मंडी में खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर 2351 क्विंटल, पीसीएफ के मंडी में खरीद केंद्र पर 1872 क्विंटल खरीद हो पाई है।
विपणन निरीक्षक सुनीता ने बताया कि खरीद केंद्र पर प्रतिदिन पांच सौ से लेकर सात क्विंटल गेहू खरीद के लिए आ रहा है। 78 किसानों का 38,44.702 रुपये का गेहूं खरीदकर भुगतान किया गया है। पीसीएफ के खरीद केंद्र पर 67 किसानों का 30 लाख का गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र के ग्राम बल्ला माजरा गांव के खरीद केंद्र पर खाद्य एवं पीसीएफ के अफसरों ने गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि जिले में खाद्य विभाग के चार खरीद केंद्रों पर 11, 651 क्विंटल, पीसीएफ के 16 खरीद केंद्रों पर 23, 871 क्विंटल एवं भारतीय खाद्य निगम के एक खरीद केंद्र पर 2659 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिलेभर में 38,191 क्विंटल की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में 20 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो पाई है।