{"_id":"656a2eaceb370573560006b6","slug":"20-objections-came-on-the-proposed-centers-of-up-board-exam-shamli-news-c-26-1-smrt1048-12688-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रस्तावित केंद्राें पर आईं 20 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रस्तावित केंद्राें पर आईं 20 आपत्तियां
Sat, 02 Dec 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों को लेकर 20 आपत्तियां आई हैं। केंद्रों पर स्टाफ व संसाधन नहीं होने, अधिक दूरी पर केंद्र बनाने और क्षमता से अधिक विद्यार्थियों का केंद्र बनाने की आपत्तियां प्रमुख रहीं। आपत्तियों का निस्तारण एक सप्ताह में जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। जिले में बोर्ड की तरफ से 35 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। बोर्ड की तरफ से एक सप्ताह पहले जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 35 केंद्र प्रस्तावित करते हुए सूची जारी की थी। बोर्ड ने इन केंद्रों पर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों से 30 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियां ऑनलाइन और हार्ड कॉपी के साथ जमा कराने के निर्देश दिए थे। पिछले साल जिले में 36 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इस बार हाईस्कूल में 13674 और इंटर में 11754 कुल 25428 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
आईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि बोर्ड की तरफ से जारी प्रस्तावित केंद्रों की सूची सभी प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को भेज दी गई थी। प्रस्तावित केंद्राें को लेकर 30 नवंबर तक 20 कॉलेजों से आपत्तियां आईं है। इनमें ज्यादातर तीन तरह की आपत्तियां आईं हैं। एक तो जो राजकीय कॉलेज केंद्र प्रस्तावित किए हैं, उनमें संसाधन व स्टाफ न होना बताते हुए आपत्ति दाखिल की गई। डीआईओएस ने बताया कि प्रस्तावित केंद्रों पर आई आपत्तियों का निस्तारण एक सप्ताह में जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। समिति में तीनों तहसील के तहसीलदार, डीआईओएस, बीएसए, दो इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, जिनमें एक राजकीय कॉलेज का व एक प्रधानाचार्य ग्रामीण क्षेत्र के इंटर कॉलेज के होंगे। डीएम की अध्यक्षता में समिति की बैठक में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड को सूची भेजी जाएगी। इसके बाद बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
इस तरह आई आपत्तियां
- गोचर कल्याणकारी इंटर कॉलेज रसूलपुर का परीक्षा केंद्र लिसाढ़ इंटर कॉलेज को बनाया गया है। रसूलपुर कॉलेज में छात्राएं होने और परीक्षा केंद्र दूर होना बताते हुए नजदीक के कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है।
- सर्वोदय सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंदरावली बनाया गया है। कसेरवा कलां कॉलेज के प्रधानाचार्य की तरफ से आपत्ति की गई है कि उनका परीक्षा केंद्र ज्यादा दूरी पर है और आने-जाने के लिए यातायात की सुविधा भी नहीं है। उनके कॉलेज का केंद्र नजदीक बनाया जाए।
- किसान इंटर कॉलेज थानाभवन में 928 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस कॉलेज के प्रधानाचार्य ने आपत्ति की है कि कॉलेज की क्षमता से ज्यादा विद्यार्थियों का केंद्र बनाया गया है। विद्यार्थियों की संख्या कम की जानी चाहिए।
- हिंदू कन्या इंटर काॅलेज की तरफ से की गई आपत्ति में कहा गया कि उनके यहां करीब 1450 विद्यार्थियों का केंद्र बनाया गया है, जो कॉलेज की क्षमता से अधिक है। विद्यार्थियों की संख्या कम करने की मांग की गई।