फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   20 lakh rupe20 lakh rupees extortion money demanded from mobile phone selleres extortion money demanded from mobile phone seller

Shamli News: मोबाइल फोन विक्रेता से मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी

Tue, 13 May 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupe20 lakh rupees extortion money demanded from mobile phone selleres extortion money demanded from mobile phone seller
शामली में मोबाइल फोन विक्रेता से रंगदारी मांगने के मामले में दुकान पर जानकारी लेते सीओ सिटी। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी मोबाइल फोन विक्रेता सुमित बंसल से 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है। रंगदारी की चिट्ठी सोमवार सुबह व्यापारी को दुकान में पड़ी मिली। रंगदारी न देने पर व्यापारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित व अन्य व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। रंगदारी की चिट्ठी मिलने से व्यापारी और उसके परिवार में दहशत बनी है।
सुमित बंसल व उसके भाई दीपक बंसल की फव्वारा चौक पर मोबाइल फोन की दुकान है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे सुमित ने दुकान खोली तो शटर के अंदर एक टाइप की हुई चिट्ठी पड़ी मिली। चिट्ठी में व्यापारी को 20 लाख रुपये तैयार रखने की बात लिखी गई है। धमकी दी गई कि अगर अपनी व बच्चों की जिंदगी प्यारी है तो रकम का इंतजाम करके रखना। रकम कब और कहां देनी है यह अगली चिट्ठी में बताया जाएगा। साथ ही पुलिस को बताने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी देते हुए लिखा कि अगर पुलिस के पास गया तो समझ लेना कि उसे कोई नहीं बचा पाएगा।
विज्ञापन

यह भी लिखा कि इस चिट्ठी को मजाक मत समझना। रंगदारी मांगने वाले ने चिट्ठी पर अपना नाम या कोई पहचान नहीं लिखी है। रंगदारी की धमकी भरी चिट्टी मिलने पर व्यापारी ने इसकी सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दी। सीओ सिटी अमरदीप मौर्य और कोतवाली पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि उसने शनिवार शाम को करीब सात बजे दुकान बंद की थी। रविवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण दुकान बंद रही। व्यापारियों के साथ व्यापारी नेता अंकित गोयल व अन्य व्यापारी भी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने बताया कि सुमित के भाई दीपक बंसल की तरफ से दी गई तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। व्यापारी को सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया है।

शामली में मोबाइल फोन विक्रेता से रंगदारी मांगने के मामले में दुकान पर जानकारी लेते सीओ सिटी। सं

शामली में मोबाइल फोन विक्रेता से रंगदारी मांगने के मामले में दुकान पर जानकारी लेते सीओ सिटी। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed