फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   20 buses of Meerut depot started operating from Shamli's private bus stand

Shamli News: शामली के प्राइवेट बस अड्डे से मेरठ डिपो की 20 बसों का संचालन शुरू

Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
20 buses of Meerut depot started operating from Shamli's private bus stand
शामली। नगर के विजय चौक से अजंता चौक के बीच स्थित नगर पालिका की भूमि से अब यूपी रोडवेज मेरठ डिपो की 20 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। निगम के रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली, करनाल, पानीपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के लिए यह बसें अब इसी स्थान से चल रही हैं।
विज्ञापन

पहले ये बसें दिल्ली रोड पर स्थित किराए के भवन से चलाई जा रही थीं, लेकिन जगह की कमी और ट्रैफिक जाम के चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शामली के व्यापारियों, समाजसेवियों और आम लोगों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि रोडवेज बसों को नगर के अधिक उपयुक्त और खुली जगह से चलाया जाए। शहर के प्राइवेट बस अड्डे को निगम की दिए जाने की मांग कर रहे थे। दिल्ली रोड स्थित पुराने स्थान पर बसें सड़कों पर खड़ी रहती थीं, जिससे आवागमन बाधित होता था।
विज्ञापन

सदर विधायक प्रसन्न चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री को इस समस्या से अवगत कराने और लगातार ज्ञापनों के बाद जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बस संचालन स्थान में बदलाव का निर्देश दिए थे। इसके बाद मेरठ डिपो की 20 बसों का संचालन अब नगर पालिका की नजूल की भूमि में प्राइवेट बस अड्डे से शुरू कर दिया गया है। रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान और एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर अब मेरठ की बसें प्राइवेट बस अड्डे संचालित की जाएगी। इससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed