फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2.5 million demanded from female teacher, accused arrested

महिला टीचर से मांगे ढाई लाख, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
2.5 million demanded from female teacher, accused arrested
शामली। प्राइवेट महिला अध्यापिका से पहले फेसबुक पर दोस्ती की, फिर अश्लील वीडियो भेजकर बदनामी करने का डर दिखाकर ढाई लाख रुपये की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि रविवार को शामली निवासी प्राइवेट स्कूल की अध्यापिका ने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले युवक ने उसके साथ फेसबुक पर दोस्ती की। इसके कुछ दिन बाद तक ठीक चलता रहा। इसी बीच आरोपी उससे ढाई लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो भेजकर धमकी दी। कहा कि उसने रुपये नहीं दिए तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी बदनामी कर देगा। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी विकास निवासी गांव सुन्ना के खिलाफ आईटी एक्ट और रंगदारी मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed