{"_id":"697668a6c95ce7053904ea8a","slug":"1997-crore-rupees-approved-for-widening-of-tracks-shamli-news-c-26-1-smrt1047-158311-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पटरी के चौड़ीकरण के लिए 19.97 करोड़ रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पटरी के चौड़ीकरण के लिए 19.97 करोड़ रुपये स्वीकृत
Mon, 26 Jan 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे से डीएम व एसपी आवास, जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए जाने वाली आठ किमी लंबाई की पूर्वी यमुना नहर की पटरी के चौड़ीकरण के लिए 19 करोड़ 97 लाख रुपये की शासन से मंजूरी हो गई है। शासन से प्रथम किस्त के एक करोड़ 95 लाख की धनराशि लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड शामली को अवमुक्त कर दी गई है। वन विभाग से पेडों के कटान की अनुमति आने के बाद पूर्वी यमुना नहर की पटरी का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
मेरठ करनाल हाइवे से लेकर भैंसवाल पूर्वी यमुना नहर तक आठ किमी तक दोनों नहर की पटरी के चौड़ीकरण का लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली की ओर से 31 करोड़ रुपये की धनराशि का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने पहले कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला न्यायालय, सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल जाने वाली पूर्वी नहर की दायीं तरफ की पटरी की 21 करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी थी।
शासन से अभी हाल में मेरठ-करनाल हाईवे से लेकर मुंडेट खुर्द, बधेव गांव की तरफ वाली डीएम, एसपी आवास, जवाहर नवोदय विदयालय की बायीं ओर की पूर्वी यमुना नहर की पटरी की 19 करोड़ 97 लाख की धनराशि मंजूर हो गई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग से पेड़ों के कटान की अनुमति आने के बाद पूर्वी यमुूना नहर की पटरी के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो पाएगा।