फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   193 complaints, 30 disposed of

193 शिकायतें, 30 का निस्तारण

Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
193 complaints, 30 disposed of
कैराना तहसील में आयेजित समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम-एसएसपी। - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता। शासन के निर्देश पर जिले की तहसील शामली, कैराना और ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 193 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से मौके पर 30 का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में कैराना तहसील सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 71 शिकायतें आई, जिनमें से 10 शिकायतों का अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्युत निगम, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका और सरकारी योजनाओं का लाभ देने से संबंधी आदि कुल 71 शिकायतें आईं, जिनमें से 10 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कर दिया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार फरियादियों की जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी सुकीर्ति माधव, एसडीएम संदीप कुमार, सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना, तहसील तहसीलदार प्रियंका जायसवाल व डिप्टी कलक्टर निकिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 79 लोगों ने शिकायती पत्र निस्तारण के लिए दिए, जिनमें से 15 का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सीडीओ ने प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
तहसील ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने शिकायतें सुनी। एडीएम के समक्ष 43 शिकायतें आई। मौके पर पांच शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ओवरलोड वाहनों से सड़क क्षतिग्रस्त
कैराना। रेत खनन प्वाइंट आने वाले ओवरलोड वाहनों से सड़क क्षतिग्रस्त होने तथा धूल मिट्टी उड़ने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों ने डीएम से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने एवं सड़क का निर्माण कराएं जाने की मांग की हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन अपने गांव से कैराना आते हैं, लेकिन रेत खनन प्वाइंटों से आने वाले ओवरलोड ट्रकों के कारण खुरगान मलकपुर की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। रेत के वाहन चलने के कारण सड़क पर धूल मिट्टी बिखरी हुई है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने और सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। इस दौरान सदारत अली, अकरम, जिशान व दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed