{"_id":"5c76c8e8bdec222c510292ff","slug":"191551288552-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने कब्रिस्तान की पैमाइश की, 64 ग्रामीणों को नोटिस थमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने कब्रिस्तान की पैमाइश की, 64 ग्रामीणों को नोटिस थमाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
64 ग्रामीणों को नोटिस थमाए
कांधला। क्षेत्र के गांव गंगेरू में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ कब्रिस्तान की पैमाइश की। टीम ने कब्रिस्तान की म्भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले 64 ग्रामीणों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू में अंसारी बिरादरी के लगभग 70 बीघा भूमि में कब्रिस्तान स्थित है। गांव निवासी इश्हाक अंसारी और रफीक अहमद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी कैराना डाक्टर अमित पाल शर्मा को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। उपजिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को राजस्व निरीक्षक हरबीर सिंह ने लेखपाल विजित पंवार, सूर्यदेव, विजय कुमार, मोहम्मद यूसुफ, भगत सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश की। राजस्व टीम ने गांव के कय्यूम, इस्लाम, नवाब, रमजान, नफीस, गय्यूर, दीन मोहम्मद, अय्युब, राशिद, कासिम सहित 64 लोगों को कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिए गए। राजस्व टीम की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में राजस्व निरीक्षक हरबीर सिंह का कहना है कि कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर मकान बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।