फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   परिवार नियोजन में महिलाओं की जागरूकता ज्यादा

परिवार नियोजन में महिलाओं की जागरूकता ज्यादा

Thu, 14 Feb 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
परिवार नियोजन में महिलाओं की जागरूकता ज्यादा
परिवार नियोजन में महिलाएं पुरुषों से आगे
विज्ञापन

संजीव शर्मा
शामली। जनसंख्या नियंत्रण में पुरुष प्रधान समाज को आधी आबादी आइना दिखा रही है। जिले में परिवार नियोजन के मामले में महिलाएं आगे है, जबकि पुरुष काफी पीछे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में मात्र 12 पुरुषों ने नसबंदी कराई है, जबकि महिलाओं की संख्या 398 है।
महिलाएं परिवार नियोजन में अधिक सहयोग कर रही हैं। यह हाल तब है, जब नसबंदी कराने पर महिलाओं के मुकाबले पुरुष नसबंदी पर प्रोत्साहन राशि अधिक मिलती है। परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार ने बताया कि महिला नसबंदी पर 1400 रुपये और पुरुष नसबंदी पर दो हजार रुपये और प्रेरक को 300 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं। दो बार चेकअप कराने के लिए आने जाने का किराया दिया जाता है। इसके बावजूद महिलाएं ज्यादा जागरूक है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो वित्तीय वर्ष 2018-19 में 31 जनवरी तक जहां 398 महिलाओं की नसबंदी हुई है, वहीं मात्र 12 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नसबंदी के मामलों में पुरुषों की संख्या कम होने की मुख्य वजह पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता का आज भी हावी होना है। इसके अलावा पुरुष के अंदर एक धारणा यह भी रहती है कि नसबंदी कराने से शरीर में कमजोरी आती है और उन्हें काम के लिए दौड़भाग अधिक करनी पड़ती है जबकि इस तरह की सब धारणाएं गलत है।
विज्ञापन

आज से परिवार नियोजन पखवाड़ा शुरू
शामली। शासन के निर्देश पर सभी जिलों में 15 फरवरी से एक मार्च तक विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा शुरू किया जाएगा। इस पखवाड़े में परिवार नियोजन के लिए एनएनएम, आशा और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पखवाड़े के तहत नसबंदी कैंप व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मामले में शासन ने दो दिन पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों को परिवार नियोजन पखवाड़ा संबंधी दिशा-निर्देश दिए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार नियोजन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर 15 फरवरी से एक मार्च तक विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है। इस पखवाड़े के तहत नसबंदी कैंप व अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। : डॉक्टर संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed