{"_id":"5baa7a4e867a557fea119d38","slug":"191537899086-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण दूर भगाने के लिए किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण दूर भगाने के लिए किया जागरुक
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषण दूर भगाने के लिए किया जागरूक
कांधला। गांव डांगरौल स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि जन्म के समय बच्चे के वजन में कमी, रक्त की कमी व भोजन में पोषक तत्वों का असंतुलन होने के कारण बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है। बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना शुरू हुई है। बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए ग्रामवासी और अभिभावकों से अपील की। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को साफ-सफाई के बारे में बताए बच्चों को स्वच्छ पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराए। छात्र-छात्राओं द्वारा रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान पप्पू, सोमपाल, सुरेश, राजबीर, राजपाल, सुनीता, सीमा सहित आदि लोग मौजूद रहे।