{"_id":"5b8ed192867a554853766ce6","slug":"191536086418-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगा नवमी के रूप में मनाया जाहरवीर का जन्मोत्सव, मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना, विशाल भंडारो का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोगा नवमी के रूप में मनाया जाहरवीर का जन्मोत्सव, मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना, विशाल भंडारो का आयोजन
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद। जाहरवीर गोगाजी के जन्मोत्सव पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करके मनोकामना मांगी। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मंगलवार को गोगा नवमी के दिन घरों में जाहरवीर गोगा जी के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर उनके अनुयायियों को प्रसाद वितरित किया गया। शहर के गगन विहार स्थित जाहरवीर गोगा मंदिर में नौ बजे हवन हुआ। जो पंडित कृष्णपाल शर्मा द्वारा कराया। मुख्य यजमान रणधीर सिंह, नीरज गोयल, राकेश कुमार रहे। बाद में नवमी का अन्नकूट का विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चंद्रबली निर्वाल, ओमबीर सिंह, राकेश कुमार, बिजेंद्र जैन, नीरज गोयल, राजीव कुमार, आरसीएम बिजेंद्र पंवार, सन्नी निर्वाल, धनंजय मित्तल, जगमेहर सिंह, सोहन वीर सिंह, राधे, विनोद शंकर, प्रमोद निर्वाल आदि रहे। उधर जलालाबाद में जाहरवीर गोगा का जन्मोत्सव गोगा नवमी के रुप में मनाया गया। कस्बे में स्थित प्राचीन गोगा म्हाड़ी पर पहुंच कर पूजा-अर्चना की।