फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना में बस स्टैंड बनवाने की मांग

कैराना में बस स्टैंड बनवाने की मांग

Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैराना में बस स्टैंड बनवाने की मांग
कैराना में बस स्टैंड बनवाने की मांग
विज्ञापन

कैराना। एनएसयूआई संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना की मांग की गई।
सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के लोकसभा क्षेत्रीय अध्यक्ष शमून उस्मानी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कैराना क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था धड़ाम है। रोडवेज बस स्टैंड नहीं होने के कारण लोगों को बस सेवा नहीं मिल पाती है। नगर से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र-छात्राएं भी दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर आदि शहरों में जाते हैं। कैराना में सड़कों पर खड़े होकर घंटों प्रतीक्षा करने के बाद भी उन्हें बस सेवा नहीं मिल पाती है। फिर, वे लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों में ही मजबूरन यात्रा करते हैं। उन्होंने कैराना में रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना और खादर एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बस सेवा मुहैया कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लोकसभा कैराना क्षेत्र के अध्यक्ष शमून उस्मानी, सोशल मीडिया संयोजक फरमान सिद्दीकी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चौधरी वसीम अहमद, आकिल उस्मानी, जौहर अली, एडवोकेट अनुज रावल, कौसर कय्यूम, इमरान, विनोद सिंह, कासिम, इरफान, सलमान चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed