{"_id":"5b6f21d44f1c1bf3258b4634","slug":"191534009812-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर बच्चों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर बच्चों को किया जागरुक
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
होली हेवन और आरडी इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रांगण में पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को होली हेवन स्कूल में पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर डिस्पले बोर्ड प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। कक्षा छह से आठ तक बच्चों ने पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए चित्रों व स्लोगन को माध्यम बनाया। कक्षा नौ से 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक के उपयोग व पेड़ो के कटान व नुकसान को चित्रों द्वारा उकेरा। स्कूल डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए जीवन में पेड़ो का महत्व बताया। मैनेजर अंकुर राणा व प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक, सुभाष कुमार, प्रियंका, ओमकार दत्त, लोकेंद्र कुमार, उमा नीरज, सुधीर, गुलाम, नगेंद्र, विजय, दीपक आदि मौजूद रहे। वहीं, आरडी इंटर कॉलेज में भी पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्या विमलेश, प्रबंधक उपेंद्र कुमार, विजयनारायण, अरुण शर्मा, हरपाल सिंह, पवेंद्र, अनुज कुमार ने कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण करते हुए बच्चों को अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया। सभी को रोपित किए गए पौधों का ध्यान रखने की अपील की।