{"_id":"5b6355cf4f1c1ba23e8b4d06","slug":"191533236687-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार घट रहा यमुना का जलस्तर, राहत मिली ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार घट रहा यमुना का जलस्तर, राहत मिली ह
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। उफान पर चल रही यमुना नदी का जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले दो दिनों में 1.60 मीटर तक जलस्तर घटने के बाद बृहस्पतिवार को भी 20 सेमी गिरावट आई।
एक सप्ताह पूर्व हथिनीकुंड बैराज से जिस प्रकार यमुना नदी लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद उफान आई थी। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था, उसी प्रकार अब जलस्तर भी घटता जा रहा है। बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन भी यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को 1.20 मीटर, मंगलवार को 40 सेमी की जहां गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं बृहस्पतिवार को 20 सेमी की गिरावट दर्ज की गई। अब यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सेमी नीचे 229.80 मीटर पर पहुंच गया। उधर, हथिनीकुंड बैराज से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सात बजे 8856 तथा शाम चार बजे 19240 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया। यमुना के निरंतर गिरते जलस्तर से क्षेत्र से खतरा भी टल गया है। तटवर्ती बाशिंदे भारी राहत महसूस कर रहे हैं।