{"_id":"5b5617394f1c1b6f668b5148","slug":"191532368697-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित हो गन्ना मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित हो गन्ना मूल्य
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित हो गन्ना मूल्य
शामली 23 जुलाई। लिलौन गांव में आयोजित किसान यूनियन की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा गन्ने की फसल में न्यूनतम मूल्य में बीस रुपये की बढ़ोतरी को किसानों के लिए मजाक बताया।
सोमवार को लिलौन गांव के बारातघर में किसान यूनियन की बैठक को संबोधित करते हुए किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव विक्रांत चौधरी ने कहा कि गन्ने की रिकवरी 9.5 फीसदी से बढ़ाकर दस फीसदी 13 रुपये वापस ले रही है। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र 2017-18 मे गन्ने का न्यूनतम मूल्य 255 रुपये प्रति क्विंटल पर 9.5 प्रतिशत रिकवरी दर थी। इसलिए दस फीसदी पर रिकवरी की दर पर 267 से 268 रुपये प्रति क्विंटल मिला है। इसलिए दस फीसदी रिकवरी की दर पर 267 से 268 रुपये प्रति क्विंटल मिला है, जो डीजल, बिजली और खाद व कीटनाशकों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। प्रदेश सरकार किसान हित में गन्ना का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की है। इस मौके पर संजीव प्रधान को संगठन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। मुख्य रूप से वीरेेंद्र सिंह, इलम सिंह, प्रताप, हरवीरा, रामपाल, तेजपाल , अशोक, सुरेंद्र, सतवीर, श्याम सिंह, बलधारी, मगेंद्र, राजपाल, राजकुमार, ब्रजपाल , जितेंद्र, ओमपाल सिंह, वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।