फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई महिला से छेड़छाड़ की रिपोर्ट

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई महिला से छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई महिला से छेड़छाड़ की रिपोर्ट
कैराना। डेढ़ माह पूर्व पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के एक गांव निवासी ने कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो जून को वह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। उसकी गैर मौजूदगी में सुबह छह बजे अबसार, इसरार व मुरसलीन निवासीगण गांव बराला ने उसके घर में घुसकर पत्नी के साथ अश्लील हरकतें शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा होने पर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे। मामले में कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारियों को तहरीर दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed