{"_id":"5b3d1cb94f1c1bae288b4a61","slug":"191530731705-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता वर्मा बनी शामली की बेसिक शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता वर्मा बनी शामली की बेसिक शिक्षा अधिकारी
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गीता वर्मा बनीं शामली की बेसिक शिक्षा अधिकारी
शामली।
जनपद में करीब एक माह से ज्यादा खाली चल रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर गीता वर्मा को स्थानांतरित किया गया है। बुधवार को स्थानांतरण सूची जारी कर दी गई है। अभी तक गीता वर्मा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बरेली में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात थी। इससे पूर्व भी वह जिला कासगंज में बीएसए के पद पर रह चुकी हैं। बुधवार को शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। पूर्व में जनपद में तैनात बीएसए चंद्रशेखर को मई माह में मथुरा जनपद का बीएसए बना दिया गया था, जिसके बाद से बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा संभाल रही है। अब जनपद के बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग की कमान महिलाओं पर आ गई है।