{"_id":"5b3294424f1c1b6c4d8b8c4b","slug":"191530041410-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से निजात के लिए ढोल बजाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से निजात के लिए ढोल बजाकर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से निजात के लिए ढोल बजाकर किया प्रदर्शन
कांधला।
कस्बा कांधला की नई बस्ती में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। काफी समय से जलभराव होने से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पडा। बार बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने पर लोगों ने ढोल के साथ कस्बे में रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
कस्बे की नई बस्ती कांधला देहात में काफी दिनों से जलनिकासी नहीं होना परेशानी का सबब बना हुआ है। बस्ती के लोगों के अनुसार बार-बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उम्मेद, शहजाद, सुलेमान, कल्लू, बाशिद, असलम, मोहब्बत अली, आदि ने बताया कि कई माह पूर्व पालिका प्रशासन के द्वारा बस्ती के पानी की निकासी के लिए बने नाले को बंद कर दिया गया था। तब से बस्ती के पानी की निकासी का रास्ता नहीं मिल पा रहा है। चारों ओर बस्ती में पानी ही पानी है। मंगलवार सुबह हुई बरसात के कारण पानी घरों में घुस गया। शिकायत के बाद उनकी कोई सुनवाई नहीं है। दोपहर में गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाथों में लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की और ढोल के साथ विरोध रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।