{"_id":"5b1c19db4f1c1b624d8b579f","slug":"191528568283-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य और सौंदर्य का रक्षक है आयुर्वेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य और सौंदर्य का रक्षक है आयुर्वेद
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शामली।
रोटरी क्लब द्वारा झिंझाना रोड शामली पर ब्यूटी एजूकेशन प्रशिक्षण के पांचवें दिन आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राज तायल ने आयुर्वेदिक प्राकृतिक उपायों के द्वारा स्वास्थ्य और सौंदर्य की रक्षा का गहन प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षु बालिकाओं एवं महिलाओं ने गहरी रुचि के साथ आयुर्वेद के विशेषज्ञ से अपनी समस्त शंकाओं को साझा किया और बताए गए टिप्स को नोट भी किया। डॉक्टर तायल ने अपने प्रभावशाली व्याख्यान में रेचन, विरेचन, वमन, शिरोधारा और पंचकर्म की क्रिया द्वारा शरीर में रक्त और धातुओं के शोधन के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स दिए। आयुर्वेदिक उपचार द्वारा त्वचा की प्रकृति में भी बदलाव लाया जा सकता है। क्लब अध्यक्ष अजय बाबू शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है। क्लब अध्यक्ष ने प्रतिदिन एक एक्टिव पार्टिसिपेंट ऑफ द डे को पुरस्कृत करने की घोषणा की। पार्टिसिपेंट ऑफ द डे सुप्रिया रहीं। प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव जैन और दीपक कौशिक ने व्यवस्था में सहयोग किया। इस अवसर पर गोपाल मित्तल, आलोक जैन, चंचल जैन, गौरव अग्रवाल, रजत गर्ग, अंकुर आर्य, अनुज अग्रवाल, मानव ऐरन, अखिल तायल, राहुल, निखिल ऐरन, सुभाष धीमान, डॉ. अजय श्रीवास्तव, विनीत चौधरी, संचित शर्मा आदि उपस्थित रहे।