{"_id":"5ae8b1624f1c1b9d098b782e","slug":"191525199202-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं न लेने पर किसानों ने क्रय केंद्र पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं न लेने पर किसानों ने क्रय केंद्र पर किया हंगामा
Updated Wed, 02 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। कस्बे में साधन सहकारी समिति अंबेहटा याकूबपुर क्रय केंद्र पर गेेेेहूं न खरीदने पर किसानों ने हंगामा कर दिया।
मंगलवार को अंबेहटा याकूबपुर पर बनाए गए सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों ने उस समय हंगामा कर दिया जब केंद्र प्रभारी देवेंद्र कुमार ने किसानों का गेहूं लेने से मना कर दिया। इस दौरान किसानों और केंद्र प्रभारी के बीच नोकझोंक हुई। हंगामा के बाद खरीद केंद्र प्रभारी ने गेहूं को अवलोकन किया। सफाई करने के बाद किसानों का गेहूं खरीदा गया। किसानों का कहना है कि बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस ओर उच्च अधिकारियों को ध्यान देकर किसानों की समस्या को दूर करना चाहिए। गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के लिए प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद भी न तो पीने का पानी और ना ही बैठने की व्यवस्था है। खरीद केंद्र प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मिट्टी आदि होने के कारण गेहूं नहीं खरीदा गया था। खरीद केंद्र पर गेहूं साफ नहीं आ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विपणन अधिकारियों ने ऐसा गेहूं नहीं खरीदने के निर्देश दिए हैं। जबकि किसानों का कहना है कि हमारा गेहूं साफ व बढ़िया होने के बावजूद भी परेशान किया जा रहा है। मौके पर भंवर सिंह, हिम्मत सिंह, चरण सिंह, यशपाल सिंह, सुरेश पाल, खालिद अहमद, अशोक कुमार, हरीश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।