फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कापियों में लिखा आ रहा मोबाइल नंबर और सर प्लीज कॉल मी

कापियों में लिखा आ रहा मोबाइल नंबर और सर प्लीज कॉल मी

Tue, 20 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कापियों में लिखा आ रहा मोबाइल नंबर और सर प्लीज कॉल मी
शामली। आरके इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के चल रहे मूल्यांकन कार्य में मंगलवार को थोड़ी तेजी नजर आई। परीक्षकों की संख्या बढ़ने से मूल्यांकन कार्य में थोड़ा इजाफा हुआ है। वहीं कापियों में कुछ नई बातें भी लिखी आनी भी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को 397 परीक्षकों ने 18700 कापियों का मूल्यांकन किया है।
विज्ञापन

सह उप-नियंत्रक श्रवण कुमार ने बताया कि केंद्र पर हाईस्कूल व इंटर के सभी विषयों की कापियां पहुंच चुकी हैं। जिस कारण किसी भी परीक्षक को वापस नहीं लौटना पडे़गा। मंगलवार को परीक्षक ज्यादा उपस्थित होने के कारण कार्य में तेजी आई है। जिसमें 482 परीक्षकों में से 85 परीक्षक अनुपस्थित रहें है। जबकि अन्य दिनों में इनकी संख्या 150 के लगभग रहती थी। केंद्र पर 397 परीक्षकों ने 18 हजार 700 कापियों का मूल्यांकन किया है। जिसमें हाईस्कूल में सभी विषयों की 12700 और इंटर की 6000 कापियों का मूल्यांकन हुआ है। वहीं केंद्र पर नाम ने छापने की शर्त पर एक परीक्षक ने बताया कि इंटर में एक महत्वपूर्ण विषय की कापी में बहुत ही अच्छी बातें लिखी थी। जिसमें परीक्षार्थी ने अपने मोबाइल नंबर लिखते हुए प्लीज कॉल मी सर से पूरा पेज ही भर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed