{"_id":"5a3aa2374f1c1bee6a8b5000","slug":"191513792055-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल स्टेडियम को कब्जा मुक्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल स्टेडियम को कब्जा मुक्त कराने की मांग
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल स्टेडियम को कब्जामुक्त कराएं
शामली। जिले के ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर खेल स्टेडियम को कब्जा मुक्त कराकर खेल का सामान उपलब्ध कराने और आवासीय योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
युवा जाट एकता दल व ग्राम लांक निवासी रवि मलिक ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि गांव लांक मे खेल स्टेडियम है, जिसमें वर्ष 2013 में युवा कल्याण द्वारा पायका सेंटर स्थापित किया गया था, लेकिन सेंटर के कोच की अनदेखी के कारण कुछ लोगों ने स्टेडियम पर कब्जा कर लिया। खेल स्टेडियम को कब्जा मुक्त कराने व पायका योजना में खेल का सामान उपलब्ध कराने की मांग की है। डीएम को शिकायत करने वालों में विकास मलिक, सोनू मलिक, अंकित मलिक, अंकुर, जितेंद्र मलिक, मोनू, देवराज मलिक, अमित मलिक, लोकेंद्र रोहित, राहुल आदि मौजूद रहे। ग्राम खोडसमा निवासी शमशाद अली ने डीएम को भेजी शिकायत में अवगत कराया कि वह दिव्यांग है और उसका कच्चा मकान है, जो काफी समय से जर्जर हालत में है। दूसरा मकान बनवाने के लिए समाधान दिवस में आवासीय योजना में मकान बनवाने की मांग की है। डीएम को शिकायत करने वालों में नबाब, शमशाद अली, नौशाद, बाबू, आदि शामिल रहे।