{"_id":"59caa0604f1c1bcc538b48e6","slug":"191506451552-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान में पकड़ी बिजली चोरी
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरों के खिलाफ चेकिंग अभियान
कांधला। विद्युत विभाग की टीम ने कस्बा कांधला में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
मंगलवार को अवर अभियंता रवि शंकर के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर कस्बा के मोहल्ला गुजरान सहित कई मोहल्लों में चेकिंग की। मोहल्ला गुजरान में पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिनके खिलाफ अवर अभियंता ने कांधला थाने में तहरीर दी है। वहीं, अन्य मकानों में बिजली चोरी पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं ने शमन शुल्क भी जमा कराया।
दुकान से नगदी चोरी
कांधला। कस्बा कांधला के मुख्य बाजार में मोहल्ला सरावज्ञान निवासी नितिन जैन की जनरल मर्चेन्ट की दुकान है। सामने ही उनके पिता की किराना की दुकान है। मंगलवार दोपहर नितिन खाना खाने के लिए घर गया था। इसी दौरान दुकान में घुसे चोर ने गल्ले में से 5000 रुपये नकदी चोरी कर ली। नितिन दुकान पर लौटा, तो चोरी का पता चला। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मौके पर व्यापारी भी इकट्ठा हो गए तथा घटना पर रोष जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी, तो उसमें चोरी करने वाले का चेहरा कैद हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।